खेतासराय।
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ खरचू सिंह को जौनपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
शाहगंज ब्लॉक के सरायख्वाजा निवासी अजय सिंह उर्फ खरचू सिंह को जिला महामंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता, गजेंद्र पांडेय, पत्रकार यूसुफ खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदंबा पांडेय, नामित सभासद सोनू बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।



