महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मल्हनी (जौनपुर):
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान लखनऊ स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान पर विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं में संवेदनशीलता और सेवा भाव प्रबल होता है, जो उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने राजनीतिक और पारिवारिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस सम्मान को विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताया और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। महिला अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने बताया कि समाज सेवा में योगदान के लिए जौनपुर की अंजू सिंह और आंगनबाड़ी क्षेत्र में कार्य के लिए प्रतिभा सिंह को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडे, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरधर मिश्र सहित कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने कुलपति को बधाई दी।