घर में था अवैध पटाखा का गोदाम, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची
प्रयागराज, कौशाम्बी।
कौशाम्बी के पिपरी थाना अंतर्गत मनौरी बाजार मे शुक्रवार की रात एक मकान मे बने गोदाम मे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से आस पास के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गये जबकि कुछ लोगो के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। धमाके कज आवाज सुनकर आस पड़ोस के।लोग घरो से बहर निकले और मौके पर भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पिपरी पुलिड को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर कई अधिकारी और चार गाड़ी फायर ब्रिगेड की पहुंची। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। जिस मकान मे धमाका हुआ है वह मकान भाजपा के पूर्व विधायक के मामा का बताया जा रहा है। हलाकि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कौशाबी के पिपरी थाना के मनौरी बज़ार मे मे रहने वाले हिमांशु केशरवानी पुत्र शंभू केसरवानी का मकान है। शंभू भाजपा नेता और पूर्व प्रधान भी है। सूत्रों के मुताबिक उनके घर के नीचे नमकीन बनाने का गोदाम है। नमकीन के गोदाम की आड़ में पटाखे का अवैध गोदाम चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोदाम मे तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास के तीन मकान ध्वस्त हो गये। वही पांच सौ मीटर के दायरे मे रहे मकानो पर भी असर पड़ गया। धमाके की आवाज के बाद लोग अपने घरो से बागमहर निकले और देखा कि शंभू के गोदाम मे आग लगी थी। सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कि चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास करने मे जुट गयी। धमाका इतना तेज था जो पूरा बाजार हिल गया। लोग दहशत मे आ गये । सूचना पूर्व विधायक संजय गुप्ता को मिली तो मौके पर वह भी पहुंच गये। पुरी घटना में पुलिस का कहना है कि प्लाई वूड के गोदाम मे आग लगी है। सूत्रों के मुताबिक दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है जिन्हे इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि सिलेंडर फटा है। मकान ध्वस्त हुए है। जांच की जा रही है।



