विधायक ने गोमती नदी के घाट पर आरती के बाद की आयोजन की शुरुआत
रुदौली।: मां कामाख्या धाम पर शुक्रवार शाम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान जलाए गए 1.50 लाख दीपों से गोमती नदी का घाट जगमगा उठा। विधायक रामचंद्र यादव ने दीपोत्सव के संयोजक मां कामाख्या धाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक के साथ पहला दीप जलाकर आयोजन की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने गोमती के तट पर परंपरागत आरती की।
विधायक ने कहा कि प्रभु श्री राम के वनवास से लौटने के बाद अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। अयोध्या वासियों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाए कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश में खुशी का माहौल होगा। घर-घर दीपोत्सव आयोजित किए जाने की अपील की। आयोजन के दौरान तट पर मुल्कराज यादव की टीम ने धार्मिक प्रस्तुतियां दी। गयादत्त राज नारायण इंटर कॉलेज फागौली के छात्र-छात्राओं के साथ परिषदीय विद्यालय के बच्चो ने दीपोत्सव में भागीदारी निभाई। इस मौके पर मां कामख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीलता प्रसाद शुक्ल, ईओ निखलेश मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत, प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार संतोष सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, पूर्व प्रमुख मवई अशोक दास, सुग्रीव दास, पूर्व प्रधान तेज तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, शुभम तिवारी, सचिन कसोधन, विकास मिश्र आदि मौजूद रहे।