कई कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालयी कार्यों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है।कुलपति प्रो.वंदना सिंह के आदेश पर कुलसचिव कैशलाल द्वारा जारी आदेश में 21 कर्मचारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह को प्रशासन विभाग से भंडार अनुभाग (स्टोर) में भेजा गया है। वरिष्ठ आशुलिपिक संतोष कुमार मौर्य को कुलसचिव कार्यालय से वित्त विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वरिष्ठ आशुलिपिक जितेन्द्र कुमार पाण्डेय को वर्तमान विभाग के साथ कुलपति कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।प्रशासनिक अधिकारी गुलाब मौर्य को शिक्षक अतिथि गृह और प्रशासनिक विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रामलाल यादव (कनिष्ठ सहायक) को एनओसी ,संबद्धता और कुलसचिव कार्यालय की जिम्मेदारी भी देखेंगे।केशव प्रसाद (कनिष्ठ आशुलिपिक) को वित्त विभाग के रिकॉर्ड रूम में कार्यभार सौंपा गया है।लक्ष्मी यादव और प्रेम शंकर पाण्डेय (कनिष्ठ सहायक) को प्रशासन विभाग एवं शिक्षक अतिथिगृह, सम्बद्धता विभाग,एनओसी तथा एमबीए विभाग सहित विभिन्न इकाइयों में कार्य सौंपा गया है।प्रेम शंकर पाण्डेय को वर्तमान विभाग के साथ प्रशासन विभाग का अतिरिक्त कार्य भी देखना होगा।अनन्त कुमार सिंह को वित्त विभाग से गोपनीय विभाग में स्थानांतरित किया गया है।श्याम चन्द्र श्रीवास्तव (तदर्थ) को सम्बद्धता विभाग से विधि अनुभाग (लीगल सेल) में भेजा गया है। विनोद कुमार राय को फार्मेसी विभाग से गोपनीय विभाग में तैनाती मिली है।अंकुर यादव को टेक्निकल सेल से प्रशासन विभाग में भेजा गया है।ऋचा कुमारी को गोपनीय विभाग से शैक्षणिक अनुभाग में स्थानांतरित किया गया है। सूर्य कुमार पाल को वर्तमान विभाग के साथ शैक्षणिक विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।सर्वेश कुमार यादव एवं समर बहादुर यादव (एनएसएस विभाग) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त दायित्व दिए गए हैं। समर बहादुर यादव को यूजीसी सेल का कार्य भी देखना होगा।संविदा पर कार्यरत ऋषि रघुवंशी को सम्बद्धता विभाग से टेक्निकल सेल में स्थानांतरित किया गया है। अवशेष कुमार जायसवाल को वर्तमान विभाग के साथ स्टोर का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है, जबकि उत्कर्ष सिंह को भी संविदा के तहत नई जिम्मेदारी दी गई है।वाहन चालक त्रिलोकी नाथ मिश्रा को वर्तमान कार्यों के साथ रोवर्स रेंजर्स एवं एनएसएस का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं परिचर रमेश यादव को कुलसचिव कार्यालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का सम्यक् निर्वहन सुनिश्चित करें।इस प्रशासनिक फेरबदल को विश्वविद्यालय में कार्यकुशलता, पारदर्शिता और समन्वय को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



