
“शिक्षक हित सर्वोपरि रहेगा”, कहा नवनामित जिला उपाध्यक्ष ने
जौनपुर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में सोमवार को जनपद स्थित होटल ‘रिवर व्यू’ में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने की, जिसमें जिले भर के विभिन्न विकासखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ हुई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से प्रशांत मिश्र को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सदैव शिक्षक हित की रक्षा करना है और इसके लिए हम सभी को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकारिणी में दो अन्य पदाधिकारियों – राकेश पाण्डेय एवं अरविंद यादव – को भी शामिल करने की घोषणा की। साथ ही खुटहन ब्लॉक से राजकुमार यादव को संयोजक नियुक्त किया गया।”शिक्षक हित सर्वोपरि है। मैं संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करूंगा,”– संवाददाता से बातचीत में प्रशांत मिश्र ने कहा।कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, राजेश सिंह, मंत्री रविचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ‘रानू’, संगठन मंत्री विक्रम प्रकाश यादव, अनिल दीप, ब्लॉक अध्यक्ष करंजाकला मनोज यादव, उमेश पाठक, दयाशंकर यादव, नागेश्वर यादव, दीपक पाण्डेय, मोइन खान, अखिलेश चौधरी, अमृत प्रकाश, चंद्र मणि मिश्र, अरशद कमाल, धीरेन्द्र कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।सभी ने संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षक समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



