



पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी का गाजीपुर में स्वागत
समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
जौनपुर।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संगोष्ठी भवन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षक एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह स्नेह और विश्वास उनके लिए दायित्व का विषय है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों से जुड़े हर मुद्दे पर वे पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे।महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने प्राध्यापकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाएगी।पीजी कॉलेज शिक्षक संघ इकाई के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को मुख्य नियंता प्रो. एसडी सिंह परिहार ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष अधिष्ठापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रिया शुक्ला व डॉ. अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. अरविन्द सिंह व प्रो. पंकज गौतम को उत्तरीय एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक हितों की रक्षा के लिए नई कार्यकारिणी जो भी आवश्यक कदम उठाएगी, उसमें विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद पूरा समर्थन देगी। उन्होंने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों और कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रो. वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रो. एसडी सिंह परिहार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. विनय कुमार दुबे, प्रो. एसएन सिंह, प्रो. मीना सिंह, प्रो. रामदुलारे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्रा, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक,डॉ.अविनाश चन्द्र राय, संजय श्रीवास्तव सहित अनेक प्राध्यापक मौजूद



