एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई की ओर से किया गया स्थापित
अयोध्या।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग में भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई की ओर से रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित कर दिया गया है।
कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने इसे अयोध्या के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी, जियोफिजिक्स, सिस्मोलॉजी से संबंधित शोध में मदद मिल सकेगी। दूर दराज के क्षेत्रों में आने वाले संभावित भूकंपों की जानकारी मिलने से जान-माल की हानि को कम किया जा सकेगा
सौ किलोग्राम भार का है स्टेशन
रेडॉन जियो स्टेशन का भार 100 किलोग्राम है। सौर ऊर्जा से संचालित इंडियन नेटवर्क ऑफ डिटेक्शन ऑफ रेडॉन एनोमली फॉर सिस्मिक अलर्ट पर चल रही परियोजना के हिस्से के रूप में स्थापित किया गया है। पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. जसवंत सिंह का कहना है रेडॉन का उत्पादन यूरेनियम और धोरियम के रेडियोधर्मी क्षय से होता है।टेक्टोनिक प्लेट्स की गति को भूकंप के रूप में जाना जाता है। बताया कि जल स्रोतों में रेडॉन की मात्रा इस तरह की गतिविधि से पहले बढ़ती है। उपकरण रेडॉन की पहचान करेगा और बार्क के मॉनिटरिंग सेंटर को एक सिग्नल भेजेगा। इस तरह यह उपकरण पूर्व भूकंप गतिविधि कि चेतावनी देने में मदद करेगा।