पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अटल जन्मशताब्दी पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर 18 से 25 दिसंबर 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 23 दिसंबर को आर्यभट्ट सभागार में “अटल जी एवं सुशासन” विषय पर कार्यशाला, निबंध, भाषण, और काव्य पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. नितेश जायसवाल ने अपने संबोधन में अटल जी को एक दूरदर्शी नेता और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, “अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और देशहित को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका नेतृत्व और विचार हमें आज भी प्रेरणा देते हैं।”कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा, “अटल जी के विचार और आदर्श हमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।निबंध प्रतियोगिता प्रथम: साक्षी यादव (नूरुद्दीन खां गर्ल्स पीजी कॉलेज, मल्हनी)द्वितीय: रिया सिंह (सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, बदलापुर) तृतीय: पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर।भाषण प्रतियोगिता प्रथम: अभिनव कीर्ति पांडेय (पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर) द्वितीय: आफताब (टीडी पीजी कॉलेज, जौनपुर) तृतीय: हिमांशु विश्वकर्मा (डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, शाहगंज) काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रथम: गौरव जायसवाल (सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, बदलापुर) द्वितीय: सुमित सिंह (पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर) तृतीय: सौम्या सिंह (राजकीय महिला महाविद्यालय, शाहगंज)।निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज कुमार दुबे, डॉ. विजय प्रकाश सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. सोमारूराम, और डॉ. सिकंदर यादव ने योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुमित सिंह और अभिनव कीर्ति पांडेय ने किया। अतिथियों का स्वागत नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, हर्ष यादव, और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।