जौनपुर।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चुनाव अधिकारी चंद्रेश यादव, कोषाध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार सिंह, व अध्यक्ष करंजाकला इकाई कृष्ण पांडेय की निगरानी में सुईथाकला इकाई का चुनाव प्राथमिक विद्यालय समोधपुर में शुक्रवार को सपन्न हुआ।जिसमें सरोज कुमार सिंह को अध्यक्ष व जगदीश चंद्र मंत्री निर्वाचित हुए।
वीरेंद्र प्रताप तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह को कोषाध्यक्ष ,डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र सिंह,देवमणि त्रिपाठी व संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह को महिला उपाध्यक्ष, संजय जयसवाल को संयुक्त मंत्री, अमित कुमार सिंह, अवनीश सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया।वहीं राजकुमार यादव को प्रवक्ता के साथ साथ वरुण सिंह को मीडिया प्रभारी व श्रद्धा सिंह महिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।कुसुम यादव , निक्कू बिंद,दुर्गा प्रसाद व अनिल अग्रहरि को प्रचार मंत्री व विपुल सिंह को ऑडिटर व पंकज मौर्या को अकाउंटेंट पद की जिम्मेदारी दी गई।इस मौके पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ,संगठन मंत्री यशवंत सिंह,अध्यक्ष आनंद सिंह, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडे, सत्यप्रकाश मिश्रा ,राय साहब सिंह, राजकुमार सिंह, निशा मिश्रा, रजनीश सिंह , प्रभाकर उपाध्याय उपस्थित रहे।