प्रयागराज।
हंडिया पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह होने के बाद दोपहर तक वह अपने कमरे से बाहर नही आया। जिसके बाद अन्य छात्रों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकर रहा था। छात्रों ने जानकारी पुलिस को दी।
घटना के बाद सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कूशीनगर जनपद के परसौनी गांव थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी परशुराम गुप्ता का बेटा निखिलकुमार गुप्ता हंडिया पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वर्ष 2022 के सत्र में नामांकन कराया था। हंडिया कस्बा स्थित एक लॉज में रहकर वह पढ़ाई करता था। बुधवार को दोपहर अपने बंद कमरे में पंखे के सहारे गले में रुमाल लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रहे निखिल को नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंडिया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में द्वितीय वर्ष के छात्र के रूप में निखिल ने अभी तक न तो शुल्क जमा किया था और न ही अपना नामांकन कराया है। मृतक निखिल के चाचा शंभू कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे फोन करके उसने घरवालो से बात किया था। वह दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस मौत का कारण पता करने में जुट गयी है।