
हाईस्कूल में राजकमल कुशवाहा दूसरे व ऋषिका कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहीं
इंटरमीडिएट कला में चांदनी कुमारी और विज्ञान वर्ग में विक्की भारती ने किया विद्यालय टॉप
गाजीपुर:
यूपी बोर्ड द्वारा सत्र 2025-26 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने बधाई दी।
हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र ओमकार ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि गाजीपुर जिले में पांचवां स्थान भी प्राप्त किया। ओमकार के पिता अक्षय कुमार और माता छाया देवी हैं। उनका निवास वीरसिंहपुर, बाराचवर (गाजीपुर) में है।इसी कक्षा में राजकमल कुशवाहा ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा ऋषिका कुशवाहा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट के कला वर्ग में चांदनी कुमारी ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि काजल वर्मा ने 70.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और वैष्णवी राय ने 69.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।वहीं विज्ञान वर्ग में विक्की भारती ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रौनक अंसारी ने 80.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा शाइस्ता परवीन ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्रबंधक फा. पी. विक्टर ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



