हेरा खान ने 88.3 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में किया टॉप
यूसरा फातिमा और आकांक्षा ने भी 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया मान
जौनपुर।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एमआई पूर्वांचल पब्लिक इंटर कॉलेज, मल्हनी के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विद्यालय की छात्रा हेरा खान ने 530 अंक (88.3 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यूसरा फातिमा ने 512 अंक (85.3 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा तथा आकांक्षा ने 511 अंक (85.2 प्रतिशत) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में एंजेल यादव ने 509 अंक (84.8 प्रतिशत) प्राप्त किए। रानी यादव और शिवानी सिकंदर ने 507 अंक (84.5 प्रतिशत) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तुषा यादव ने 506 अंक (84.3 प्रतिशत), विशाल ने 502 अंक (83.7 प्रतिशत), अल्फाज ने 501 अंक (83.5 प्रतिशत) तथा साहिल ने 500 अंक (83.3 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया।



