मुलायम सिंह यादव शिक्षकों के मसीहा थे: धर्मेन्द्र कुमार यादव
शोषितों-वंचितों की आवाज थे नेताजी: डॉ. अतुल प्रकाश यादव
नेताजी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी: महेन्द्र प्रताप यादव
धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
जौनपुर।
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर ‘याद-ए-मुलायम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मां गुजराती चैरिटेबल ट्रस्ट, जौनपुर के चेयरमैन और शिक्षक नेता डॉ. शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में होटल रिवर व्यू में सायं 6 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताजी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे: प्रो. राकेश यादव
विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश यादव ने नेताजी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नेताजी ने समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया और रक्षा मंत्री के रूप में सैनिकों को सम्मान प्रदान करते हुए उनमें साहस का संचार किया।
शिक्षकों के मसीहा थे नेताजी: धर्मेंद्र कुमार यादव
कार्यक्रम के द्वितीय मुख्य अतिथि और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार यादव ने नेताजी को शिक्षकों का मसीहा बताया। उन्होंने नेताजी के शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र के प्रति किए गए योगदान की सराहना की।
शोषितों-वंचितों की आवाज थे नेताजी: डॉ. अतुल प्रकाश यादव
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने नेताजी को शोषितों और वंचितों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने जनता की भलाई के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए।
नेताजी को भारत रत्न देने की मांग: महेन्द्र प्रताप यादव
विशिष्ट अतिथि और पूर्व एआईजी स्टांप, उत्तर प्रदेश, महेन्द्र प्रताप यादव ने नेताजी को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का महापुरुष बताया। उन्होंने भावुक होकर नेताजी को भारत रत्न देने की मांग की।
वकीलों के लिए नेताजी का योगदान: सुभाष चंद्र यादव
जौनपुर बार काउंसिल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट ने नेताजी द्वारा वकीलों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने वकीलों के लिए पक्की बिल्डिंग की व्यवस्था की, जिससे उन्हें बरसात के दौरान भीगने से राहत मिली।
महिलाओं के उत्थान के लिए नेताजी का योगदान: डॉ. सुमन यादव
मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. सुमन यादव ने नेताजी द्वारा महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्टांप ड्यूटी में छूट देकर नेताजी ने महिलाओं के सम्मान में वृद्धि की।
नेताजी को जननायक बताया: डॉ. दिनेश तिवारी
पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्व वित्त पोषित प्रबंधक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने नेताजी को सच्चे अर्थों में जननायक बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए काम किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शैलेंद्र यादव का सम्बोधन
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शैलेंद्र यादव ने नेताजी के साथ अपने लंबे संबंधों को याद करते हुए कहा कि हमारा ट्रस्ट हर वर्ष इसी तरह से नेताजी की याद में ‘याद-ए-मुलायम’ कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य डॉ. ध्रुवराज यादव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता मनोज कुमार यादव, डॉ. अंसार खान, गौरव यादव, देवेंद्र यादव, नवनीत यादव एडवोकेट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।