आरोपियों की गिरफ्तारी से राजफाश, हत्या कर शव को पशु चिकित्सालय के पीछे दफनाया गया
जौनपुर।
सरायख्वाजा क्षेत्र के लपरी में 15 वर्षीय सत्यम बिंद हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर कोईरीडिहा से मल्हनी जाने वाली सड़क के पास से हिरासत में लिया। इनकी पहचान नौशाद अहमद पुत्र अब्दूल मन्नान और अरसद पुत्र छोटक अली के रूप में हुई है, जो लपरी गांव के निवासी हैं।
सत्यम बिंद 26 अक्टूबर को अपने घर से अचानक लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 30 अक्टूबर को गांव के पशु चिकित्सालय के पीछे सत्यम का शव मिला, जिसे हत्या के बाद वहां दफनाया गया था। दो नवंबर को शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई।पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, सरायख्वाजा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उनकी टीम ने सत्यम हत्याकांड के आरोपियों की तलाश जारी रखी। आखिरकार गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर नौशाद अहमद और अरसद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं।नौशाद अहमद पुत्र अब्दूल मन्नान, निवासी लपरी।अरसद पुत्र छोटक अली, निवासी लपरी।गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक दुर्गा यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, और कृष्णानंद यादव शामिल रहे। टीम ने सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।हालांकि, हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की है। जब इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से संपर्क किया गया, तो पूर्वांचल चौकी प्रभारी संतोष यादव ने उनका सीयूजी नंबर उठाया और जानकारी दी कि एसएचओ छुट्टी पर हैं।