गरीब मजलूमों की सेवा सबसे बड़ा धर्म:रमेश यादव
सामूहिक विवाह जीवन का सबसे पुनीत कार्य:महेश वी दुबे
अनन्या मेंशन चंद्रभानपुर गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर।
बरसठी ब्लॉक क्षेत्र के अनन्या मेंशन चंद्रभानपुर गांव में आयोजित (सामूहिक कन्या विवाह) में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यादव महा सभा के प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह इंसान के जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गरीब,मजलूम की सेवा सबसे बड़ा धर्म होता है। दो परिवारों का घर बसाने से बढ़कर कोई और पुण्य नहीं हो सकता है। मुंबई के उद्योगपति महेश वी दूबे एवं अरविंद यादव ने कहा कि जिस कार्य को करने से इंसान को आंतरिक खुशी मिले उसे करने में चाहे जितने भी मुश्किलों का सामना करना पड़े फिर भी उसे अवश्य करना चाहिए। दो परिवार को बसाने से जो खुशी हमें मिलती है वह किसी अन्य कार्य को करने से नहीं।इसलिए हमारा मकसद है कि जीवन पर्यंत इस तरह के कार्य को हम करते रहें। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रमेश वी दुबे ने भी सामूहिक विवाह को सबसे पुनीत कार्य बताया।और इसके लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर मनोज यादव प्रधान ग्राम इकरा एवं दुर्गेश यादव प्रधान ससना गाजीपुर,दिवाकर यादव प्रबंधक सुब्बा महाविद्यालय गाजीपुर,मनोज यादव मर्दापुर,मनोज,सुभम,मुकेश,संतोष आदि लोगों ने पहुंचकर वर – वधु को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री रमेश दूबे ने किया।