अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्व आयुर्वेद मिशन ने किया सम्मानित
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को विश्व आयुर्वेद मिशन ने नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया है।उनके सम्मान से विश्वविद्यालय शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को शिक्षा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्मकता, दृढ़ता, विनम्रता, सहजता एवं उदारता से समाज में अनुकरणीय व्यक्तित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है।उनके बहुमुखी व्यक्तित्व, कृतित्व एवं प्रातिभ दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए विश्व आयुर्वेद मिशन के सचिव डॉ. डीपी आर्य एवं अध्यक्ष प्रो. जीएस तोमर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत करते हुए गौरवनित किया है। कुलपति को मिले इस सम्मान से विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्ति किया है।