प्रयागराज।
थरवई इलाके मे भूंसा मंडी 40 नंबर गोमती के पास बुधवार सुबह एक अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अस्पताल संचालक डॉक्टर मौके से भाग निकला। घटना जनकल्याण चिकित्सालय के अंदर हुयी है। घटना के बाद डॉक्टर एक पैर की चप्पल छोड़कर भाग निकला। मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। वह वाराणसी में तैनात हैं। घटना के बाद चिकित्सालय में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मूल रुप से थरवई इलाके के सरायचंडी गांव पंकज यादव (27) पुत्र बद्री प्रसाद यादव शहर के तेलियरगंज इलाके में रहता है। वह बुधवार को सुबह दस बजे थरवई के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय में गया था। अस्पताल के संचाल्क डॉ. रोहित शर्मा हैं। रोहित सरकारी चिकित्सालय मे तैनात हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पंकज यादव अस्पताल के अंदर गए थे। इसी दौरान गोली की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पंकज की खून से सनी लाश अस्पताल के जमीन पर पड़ी थी। डॉ. रोहित बदहवास हालत में अस्पताल से बाहर तेजी से भाग निकला। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घरवालो को जानकारी दी। जिसके बाद पंकज का चचेरा भाई अंकित मौके पर पहुंचा और पंकज को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर घरवाले रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लोगो और घरवालो का कहना है कि डॉक्टर ने ही गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस डॉक्टर की तलाश शरू कर दी है। डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।
– लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली
सूत्रों के मुताबिक पंकज को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी गयी है। एक गोली सीने और दूसरी गोली पैर मे लगी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद दो थानो की फोर्स और डाग स्कावायड फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर सैम्पल लिया है।
– डॉक्टर से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
पंकज यादव थरवई क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह तेलियरगंज में रहता था। जिस अस्पताल में उसकी हत्या हुई है उसी के पीछे वह अपना घर बनवा रहा था। माना जा रहा है कि इसी को लेकर उसका डॉक्टर से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगो के मुताबिक रोहित और पंकज के बीच तीन दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमे पंकज ने अपने कुछ लोगो के साथ डॉक्टर को मारपीट दिया था। घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
– एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम खोजबीन में जुटी
घटना को अंजाम देने के बाद चिकित्सक रोहित यादव फरार हो गया है। एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी खोजबीन में लगी हैं। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी टोह ली जा रही है।
डीसीपी गंगा नगर, (अभिषेक दीक्षित)
पंकज यादव को क्लीनिक के अंदर गोली मारने की घटना हुई है। क्लीनिक संचालक की तलाश की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है कि हत्या का कारण क्या है।