पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी,तीन लोगों का हाथ – पैर टूटा
जौनपुर।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में मनबढ़ों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इतना ही नहीं घर में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की गई है।पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
सलहदीपुर गांव में बाइक से आए एक दर्जन दबंग लोगों ने चंबल यादव के घर में घुस गए। और लोगों को राड, धारदार हथियार से मारना शुरू कर दिया।जिसमें 73 वर्षीय चंबल ,68 वर्षीय इसरावती, 55 वर्षीय सूरसती, 45 वर्षीय सुनीता ,16 वर्षी रंजना गंभीर रूप से घायल हो गईं। मनबढ़ों की पिटाई से चंबल का पैर,सुनीता व रंजना का हाथ टूट गया। मनबढ़ों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजा और बिजली उपकरण तोड़ दिया और कीमती समान उठा लें गए। घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई। इसके पहले भी दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई थी। जिसमें पुलिस में शांति भंग में लोगों का चालान किया था।आरोप है कि पुलिस कार्यवाही से खार खाये बदमाश सोनू यादब ने गुरुवार को बाहरी लोगो को बुलाकर हमला ओर तोड़फोड़ किया।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गांव में दोनों तनाव बना हुआ है।