33.46 फीसदी महिलाओं ने बाजी मारी
प्रयागराज: यूपीपीएससी ने राज्य प्रशासनिक सेवा पीसीएस की चयन प्रक्रिया का परिणाम आठ महीने महीने नौ दिन में घोषित कर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कीर्तिमान स्थापित किया है। हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हो रहा है। 167 चयनित अभ्यर्थियों में 84 महिलाएं हैं जो लगभग 33.46 फीसदी है जो महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण है।
परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत अभ्यर्थी पांच लाख 65 हजार 459 थे। प्रारम्भिक परीक्षा में तीन लाख 45 हजार 22 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। चार हजार 47 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु सफल हुए थे। अंतिम रूप से 251 अभ्यर्थी चयनित हुए, जिनमे पुरूष 167, महिलाएं 84 हैं। कुल चयनित अभ्यर्थियों में ओबीसी 77, एससी 55, एवं एसटी दो हैं। टॉप 10 अभ्यर्थियों में आठ पुरूष एवं दो महिला हैं। जबकि टॉप 20 अभ्यर्थियों में पुरूष 13 और महिला सात हैं।चयनित कुल अभ्यर्थियों में 33.46 फीसदी महिलाएं हैं। आठ माह नौ दिन में चयन पूर्ण किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में 68 जनपदों का प्रतिनिधित्व है।
पूर्व में घोषित पीसीएस एवं पीसीएसजे परीक्षाओं का परिणाम अधिक समय में घोषित किया गया था। पीसीएस परीक्षा 2021 में एक वर्ष, पीसीएस परीक्षा 2022 को दस माह में घोषित किया गया था, जबकि चयन प्रक्रिया का परिणाम आठ महीने नौ दिन में घोषित कर दिया गया।
Previous Articleदेवबंद के सिद्धार्थ बने टॉपर, संगमनगरी के प्रेम शंकर ने पाया
Related Posts
Add A Comment